रिश्ते में मौसा ने बीयर और सिगरेट पिला कर नशे की हालत में जंगल में किया गैंगरेप

City: Ranchi | Date: 08/06/2020
1220

समय न्यूज़ 24 डेस्क

बेंगलुरु से रांची आई किशोरी के मौसा ने प्लान सेट कर किया करतूत

रांची : रिश्ते में मौसा लगने वाले दरिंदे की मानसिकता तो जरा देखिए। बेंगलुरु से रांची आई किशोरी के साथ पूरा प्लान सेट कर उसे बीयर और सिगरेट पिलाया। नशे की हालत में पलांडू जंगल में ले जाकर रातभर गैंगरेप किया। पुलिस को आता देख सभी आरोपी मौका ए वारदात से फरार हो गए। हालांकि कुछ ही देर बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपि मौसा समीर कुमार लकड़ा और आनंद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को नाबालिग का मेडिकल कराया गया। नाबालिग ने बताया कि वह बेंगलुरु में काम करती थी। लॉकडाउन से पूर्व रांची लौटी थी। यहां उसके दोस्त ने रांची के किसी लॉज में उसके रहने की व्यवस्था कर दी थी। शनिवार की शाम लगभग सात बजे उसके मौसा समीर ने पार्टी देने की बात कहते हुए लोवाडीह सामलौंग बुलाया। वहां से दोनों स्कूटी से बरगावां पहुंचे। यहां समीर ने आनंद को बुलाया।

बरगावां में दोनों ने मिलकर जबरदस्ती नाबालिग को बीयर और सिगरेट पिलाया। इससे नाबालिग को नशा चढ़ गया। नशा में होने के बाद दोनों उसे स्कूटी में बैठाकर पलांडू स्थित अनुसंधान केंद्र के पीछे स्थित जंगल में ले गए। यहां देर रात तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। जब नाबालिग के दोस्त ने देर रात एक बजे फोन किया उसने घटना की जानकारी दी। दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। रविवार की सुबह लगभग चार बजे जंगल में पुलिस को आता देख दोनों आरोपि नाबालिग को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से नाबालिग को बरामद किया और आरोपितों की स्कूटी जब्त की है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026