रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की बी-5 बोगी से 6 किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

City: Ranchi | Date: 12/06/2020
1220

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची: रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की बी-5 बोगी से गुरुवार को 6 किलो अफीम बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। इस मामले में दो तस्कर पकड़े गए हैं। दोनों पश्चिम बंगाल के हल्दिया के रहनेवाले हैं। ये लोग अफीम को नई दिल्ली ले जाकर वहां से मुंबई सप्लाई करनेवाले थे। लेकिन, समय रहते पुलिस को इसकी सूचना मिल गई।

ट्रेन रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से खुलने ही वाली थी कि जीआरपी और रांची पुलिस की टीम बी-5 बोगी में घुसी और सीधे दोनों के सामान की तलाशी ली, तो उसमें से अफीम निकला। जीआरपी थाना रांची में दोनों से पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर, रांची पोस्ट आरपीएफ की सुरक्षा जांच पर सवाल उठने लगे हैं कि स्टेशन में यात्रियों के लगेज की जांच क्यों नहीं कर रही है। स्टेशन के मेन गेट पर रखा लगेज स्केनर क्यों बंद पड़ा हुआ है। मेटल डिटेक्टर सालभर से खराब है।

बड़ा सवाल-स्टेशन में जांच के उपकरण खराब या बंद क्यों हैं

इस घटना के बाद रांची रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। तस्करों ने देश की प्रतिष्ठित ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस को रांची में तस्करी का जरिया बना लिया है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026