बीते दिन भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प के बाद झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, चीन सीमा पर भेजी जाने वाली स्पे शल ट्रेन स्थनगित

City: Ranchi | Date: 17/06/2020
1219

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची । भारत-चीन सीमा पर बीते दिन हुई झड़प के बाद झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। झारखंड से चीन सीमा पर श्रमिकों को ले जाने वाली स्‍पेशल ट्रेन को स्‍थगित कर दिया गया है। ऐसा भारत-चीन सीमा पर उत्‍पन्‍न तनाव की स्थिति के कारण किया गया है। बताया गया कि झारखंड सरकार की ओर से लेह लद्दाख एवं अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में श्रमिकों को लेकर ट्रेन भेजा जाना था। लेकिन अब इसे स्‍थगित कर दिया गया है। जिले की उपायुक्‍त बी राजेश्‍वरी के अनुसार स्थिति सामान्‍य होते ही सरकार के आदेश से ट्रेन रवाना किया जाएगा।

बता दें कि 1500 मजदूरों को लेकर स्‍पेशल ट्रेन 13 जून को रवाना की गई थी। इसे मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मंगलवार को भी श्रमिकों को लेकर स्‍पेशल ट्रेन भेजा जाना था। लेकिन इसे स्‍थगित कर दिया गया है। 13 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दुमका से विशेष रेल द्वारा श्रमिकों को सीमा सड़क संगठन की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य में शामिल होने के लिए रवाना किया था।

कल मंगलवार को भारत-चीन सीमा पर जवानों के बीच झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा चीन के भी 43 जवान हताहत या मारे गए थे। इसके बाद झारखंड सरकार ने सख्‍त कदम उठाते हुए चीन सीमा पर सड़क निर्माण कार्य के लिए श्रमिकों को लेकर भेजी जाने वाली ट्रेन को रोक दिया है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026