राँची के सरला बिरला स्कूल के हॉस्टल को अविलंब खाली करने का आदेश, यहीं ठहरे हैं बीजेपी के सभी विधायक

City: Ranchi | Date: 18/06/2020
1216

समय न्यूज़ 24 डेस्क  

शुक्रवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले झारखंड बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. अपने विधायकों को राजधानी राँची के एक निजी स्कूल में कैद कर रखने वाली बीजेपी को अविलंब स्कूल खाली करने का आदेश रांची डीसी ने दिया गया है. मालूम हो कि राँची के सरला बिरला स्कूल में राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपने विधायकों को कैद कर रखा है. अब डीसी के आदेश के बाद उसे खाली कराया जायेगा.

सरला बिरला स्कूल के हॉस्टल में सभी बीजेपी विधायक पॉलिटिकल क्‍वारंटाइन में चले गये थे. यहीं बीजेपी विधायकों के रहने की व्यवस्था की गई थी. मगर अब डीसी ने इसे खाली करने का आदेश दिया है. बता दें कि एनडीए की बैठक के बाद यहां विधायकों ने क्रिकेट भी खेला था, जिसको  लेकर पॉलिटिकल बयानबाजी भी हुई थी. जेएमएम ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र को लिखकर मामले से अवगत कराया था और आपदा प्रबंधन एक्ट के उल्लंघन का हवाला देकर सरला बिरला स्कूल के हॉस्टल को खाली कराने का आग्रह किया था. साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने भी कानून का उल्लंघन न करने की हिदायत दी थी.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026