रांची पहुंचा शहीद गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर, राज्यपाल, सीएम समेत कईयों ने दी श्रद्धांजलि

City: Ranchi | Date: 18/06/2020
1214

समय न्यूज़ 24 डेस्क  

शहीदों के आश्रितों को सरकार उनके पसंद के स्थान पर देगी जमीन : सीएम हेमंत सोरेन

रांची: चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद झारखंड के जवान गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचा. एयरपोर्ट पर शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मौजूद तमाम लोगों की आंखें नम हो गई. गणेश हांसदा अमर रहे के नारे से पूरा एयरपोर्ट परिसर गुंजायमान हो उठा. एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के लिए राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख, डीजीपी एमवी राव समेत कई विधायक पहुंचे. एयरपोर्ट पर शहीद जवान के पार्थिव शरीर को आर्मी के अधिकारियों से साथ-साथ राज्‍यपाल, सीएम डीजीपी समेत कई विधायकों ने श्रद्धांजलि दी.

 

राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शहीद राज्‍य और देश की धरोहर होते हैं. सैनिक जब जन्‍म लेते हैं तो माता-पिता की गोद में पलते हैं, मगर जब सैनिक बन जाते हैं तो देश और राज्‍य का बेटा बन जाते हैं. जो भी उनके पीछे हैं, उनकी देखभाल करना देश और राज्‍य की जिम्‍मेवारी है. उनका बलिदान भूलना नहीं चाहिए.

 

सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि सीमा पर शहीद होने वाले वीरों के आश्रितों को जो सहायता सरकार दे रही है उसके साथ-साथ - शहीदों के आश्रितों को सरकार उनके पसंद के स्थान पर भूखण्ड देगी तथा - भारत सरकार से शहीदों के आश्रितों को पेट्रोल पंप के लिए पेट्रोल पंप आवंटन नीति में प्रावधान करने के लिए भी आग्रह करेगी. सीएम ने कहा कि वीर शहीद के पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर से सम्मानपूर्वक उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026