झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए कल सुबह 9 बजे से होगा मतदान, कोरोना संदिग्ध विधायक पोस्टल बैलेट से डालेंगे वोट

City: Ranchi | Date: 18/06/2020
1217

समय न्यूज़ 24 डेस्क  

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। विधानसभा सचिवालय ने कोरोना संदिग्ध विधायकों से पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराने की तैयारी की है। इसकी जानकारी राजनीतिक दलों और विधायकों को दे दी गई है। उपायुक्तों से पहले ही इसकी रिपोर्ट मांगी गई थी। अभी तक किसी विधायक के कोरोना संदिग्ध होने की सूचना नहीं मिली है। राज्यसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग और विधानसभा सचिवालय के स्तर पर मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। पांच बजे से मुख्य निर्वाचन अधिकारी राहुल पुरवार की देखरेख में मतगणना शुरू होगी। शाम सात बजे तक चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है।

वोटिंग के दौरान मेडिकल टीम रहेगी तैनात

मतदान विधानसभा न्यायाधिकरण गैलरी के कमरा संख्या 42 में होगा। खराब सेहत वाले मतदाताओं के लिए कमरा संख्या 39 में व्यवस्था की गई है। ये पश्चिमी विंग में स्थित हैं। गुरुवार को चुनाव आयोग के विशेष प्रेक्षक ने मतदान केंद्र और मतगणना स्थल का जायजा लिया। कोरोना को देखते हुए मतदान कराने वाले कर्मचारियों के लिए पीपीई किट और मास्क की भी व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।

राज्यसभा पहुंचने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 27 वोट पाना जरूरी है। 29 विधायकों वाली पार्टी झामुमो के उम्मीदवार शिबू सोरेन की जीत नामांकन के साथ ही तय हो गई थी। 25 विधायकों वाली भाजपा के उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी वोटों के गणित में जीत के लिए आश्वस्त हो गए हैं।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026