फाइनेंस कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी, चार गिरफ्तार

City: Ranchi | Date: 20/06/2020
1218

समय न्यूज़ 24 डेस्क

लोहरदग्गाजिले में फाइसेंस कंपनी के नाम पर लाखों के गबन का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में एसपी प्रियंका मीना से ठगी के शिकार लोगों ने शिकायत की थी. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर दल-बल के साथ इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी केश्वर साहू ने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पहुंचकर कंपनी के निदेशक संजय नाग मुंडा समेत कार्यालय में काम कर रहे अन्य चार लोगों को हिरासत में ले लिया है.

ठगी के शिकार हुए लोगों ने पुलिस से मामले को लेकर लिखित शिकायत की थी. जिसके बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच के साथ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है. खुंटी के पीढ़ीटोली के रहने वाले एसएन मुंडा 10जनवरी 2020को लोहरदगा शहरी क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ स्थित केके वर्मा के मकान को किराया में लेकर एसएन फाइनेंस कंपनी का कार्यालय खोला था. जहां पर उसने फाइनेंस कंपनी के संचालन के लिए कई कर्मचारी और एजेंट रखे थे. इस कंपनी के माध्यम से एसएन मुंडा लोगों को व्यापार लोन, कार एवं मोटरसाइकिल लोन, बीमा, सिक्यूरिटी लोन, होम लोन के लिए पैसे देने का लालच दिया करता था. इसी क्रम में विगत चार माह के भीतर उसने कई लोगों लाखों रूपए ठग लिए. खुद को कंपनी का एमडी बताने वाला एसएन मुंडा ने एक लाख रूपए के ऋण के लिए 25प्रतिशत का सिक्यूरिटी मनी जमा लिया करता था. इसी चक्कर में सौ से ज्यादा लोगों ने अपने लाखों रूपए एसएन मुंडा को दे दिए. एसएन मुंडा ने लोगों पर अपनी धाक जमाने के लिए यह भी बताया था कि उसने चक्रधरपुर से एक बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था. वह लोगों को यह भी बताता था कि वह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का खास आदमी है. लोगों को जब ऋण के रूप में पैसा नहीं मिला तो लोगों ने पैसे मांगने शुरू कर दिए. इसके बाद एसएन मुंडा लोगों से मुंह चुराने लगा. इसके बाद लोगों को ठगी का अहसास हुआ.

संजय नाग मुंडा ने जिस मकान में फाईनान्स कंपनी कार्यालय खोला था, उसका किराया भी कई महीनें से नहीं दिया था। थक हारकर लोगों ने मामले की शिकायत एसपी से कर दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कंपनी के पूरे कारोबार को लेकर अपनी पड़ताल शुरू कर दी है. खुद को एसएन फाइनान्स लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बता रहे सुखनाग मुंडा के पुत्र संजय नाग मुंडा ने बताया कि तीन लोग मिलकर फाईनान्स कंपनी खोले हैं, जिसमें राहुल सिंह मानकी और राहुल कुमार उनके पार्टनर हैं.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026