मौसम विभाग अलर्ट, 27 और 28 जून को भारी बारिश की संभावना

City: Ranchi | Date: 26/06/2020
1219

समय न्यूज़ 24 डेस्क

झारखंड में मानसून की स्थिति सामान्य है, लेकिन आगामी कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में मानसून फिर से सक्रिय होगा। जिससे भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। रांची मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी इलाके गिरिडीह, देवघर, चतरा और कोडरमा में 27 और 28 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा आने वाले समय में 24 जिलों में से 4 जिले गुमला, देवघर, खूंटी, पाकुड़ में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन आने वाले समय में सामान्यता सभी जिलों में मानसून सक्रिय रहेगा और मानसून फिर जोर पकड़ेगा।

मौसम विभाग के तत्काल चेतावनी के अनुसार रांची, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, गिरिडीह, चतरा और देवघर जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में हल्की से मध्यम दर्जे का में गर्दन के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे में मानसून झारखंड में कमजोर रहा. राज्य में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। जिसमें सबसे अधिक वर्षा 09.2mm चांडिल (सरायकेला खरसावां) में दर्ज की गई सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.6℃से चाईबासा में जबकि सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.8℃चाईबासा में दर्ज किया गया।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026