शर्मनाकः दुष्कर्म के बाद नाबालिग को जिंदा जलाया, पंचायत ने लगाया था 100 उठक-बैठक और 50000 का जुर्माना

City: Ranchi | Date: 05/05/2018
1223

चतरा जिले के इटखोरी में शुक्रवार को दोपहर गैंगरेप के बाद एक किशोरी को जिंदा जला दिया गया। बाद में आरोपी परिवार ने किशोरी के पिता की भरी पंचायत में पिटाई भी की। घटना के बाद आरोपी परिवार फरार है। पुलिस ने लड़की अधजला शव बरामद कर लिया है। थाने में एक दर्जन लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि पंचायत ने जब आरोपी पर 100 उठक-बैठक और पीड़ित परीवार को 50 हजार रुपये देने का जुर्माना लगाया तो आरोपी ने इसे मानने से इंकार करते हुए लड़की को जिंदा जला दिया गया। 

पिता के अनुसार, कोनी पंचायत के राजाकेंदुआ में गुरुवार रात गांव का ही धनु भुईयां उसकी बेटी को बहला-फुसला कर बाइक से कहीं ले गया। अगली सुबह लड़की लौटी तो उसके परिजन के घर में शादी समारोह में थे। 

किशोरी ने बताया कि धनु ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसकी शिकायत परिजनों ने पंचायत में की। शुक्रवार सुबह स्कूल में पंचायत बैठी। उसमें मुखिया तिलेश्वरी देवी भी मौजूद थीं। पंचायत में धनु के परिजनों ने 50 हजार रुपया लेकर मामला खत्म करने का प्रस्ताव रखा। 

पिता द्वारा इनकार पर धनु भुइयां के परिजनों ने मारपीट की। उस वक्त लड़की अपने घर में थी। थोड़ी देर बाद धनु और उसके परिजन लड़की के घर पहुंचे और अंदर घुस कर उसके शरीर में आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर जब लड़की के परिजन वहां पहुंचे, तो लड़की की मौत हो चुकी थी।सूचना मिलते ही इटखोरी पुलिस पहुंची और अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।  पिता के बयान पर धनु भुईयां समेत 12 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसपी अखिलेश वी वारियर ने कहा कि किसी भी स्थिति में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ANi report

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026