एसडीओ रांची के निर्देश पर प्रतिबंधित पान मसाला को लेकर छापेमारी,लगभग डेढ़ लाख का प्रतिबंधित पान मसाला जब्त

City: Ranchi | Date: 02/07/2020
1217

समय न्यूज़ 24 डेस्क

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के एक दुकान से बरामद किया गया प्रतिबंधित पान मसाला

अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची श्री लोकेश मिश्रा के निर्देश पर प्रतिबंधित पान मसाले की बरामदगी को लेकर आज दिनांक 02 जुलाई 2020 को छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टी चैक स्थित एक दुकान से लगभग डेढ़ लाख का प्रतिबंधित पान मसाला जब्त किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश मिश्रा ने बताया कि छापेमारी में प्रतिबंधित पान मसाला बरामद होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

लोकेश मिश्रा ने बताया कि पान मसाला के लिए फूड सेफ्टी एक्ट 2006 में दिए गए मानक के मुताबिक मैग्निशियम कार्बोनेट मिलाया जाना प्रतिबंधित है। जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पान मसाला के प्रतिबंध को रांची में सख्ती से लागू करवाया जा रहा है। आपको बताएं कि जन स्वास्थ्य के हित में झारखंड सरकार ने 11 ब्रांड के पान मसाला की बिक्री, भंडारण, विनिर्माण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। एसडीओ रांची ने कहा कि प्रतिबंधित पान मसाले की बिक्री और भंडारण के खिलाफ शहर में छापेमारी जारी रहेगी और ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026