पुलिस जुल्म के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंका

City: Ranchi | Date: 05/05/2018
1217

रांची : धनबाद, बोकारो अौर गढ़वा में पुलिस द्वारा अधिवक्ताअों की पिटाई अौर दुर्व्यव्यहार किये जाने को लेकर जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही के नेतृत्व में अधिवक्ताअों ने कचहरी चौक के पास पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका. पुलिस की बर्बरता के खिलाफ नारे लगाये गये अौर मामले के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.  

इससे पूर्व बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया. कहा गया कि धनबाद, बोकारो अौर गढ़वा में पुलिस ने अधिवक्ताअों के खिलाफ जो बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की है, उसके विरोध में अधिवक्ता पांच मई को कलमबंद हड़ताल करेंगे. इस दौरान सभी अदालतों में अदालती कार्रवाई से अधिवक्ता खुद को अलग रखेंगे.  कंज्यूमर फोरम, नोटरी पब्लिक, मध्यस्थता केंद्र सभी जगह काम करने वाले अधिवक्ताअों से कहा गया है कि वे इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अधिवक्ताअों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का विरोध करें. एसोसिएशन की अोर से इस संबंध में सभी संबंधित न्यायालयों को भी सूचित किया गया है कि वे शनिवार को न्यायिक कार्यों से अलग रहनेवाले अधिवक्ताअों के खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई न करें

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026