प्रतिबंधित मांस जब्त, 10 दुकानें सील, आक्रोशित लोगों का पुलिस पर पथराव सिपाही घायल

City: Ranchi | Date: 05/05/2018
1220

हजारीबाग : हजारीबाग के कसाई मोहल्ला में सदर थाना पुलिस ने साढ़े आठ घंटे तक प्रतिबंधित मांस के कारोबारियों के खिलाफ  छापेमारी की. डीएसपी चंदन वत्स व दंडाधिकारी कुमुद झा के नेतृत्व में सुबह पांच बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पुलिस ने 17 दुकान व घरों में छापेमारी की.  इस दौरान सभी दुकान व घरों से प्रतिबंधित मांस मिले. पुलिस ने चार पशुओं को जब्त किया है. 10  दुकानों को सील कर दिया है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित मांस का व्यापार करनेवालों ने विरोध किया. पत्थरबाजी भी की.  इसमें सिपाही नित्यानंद के माथे पर चोट लगी. पुलिस बस के आगे का शीशा टूट गया. मोहल्ले की महिलाओं ने कुछ देर के लिए सड़क जाम भी कर दी. सदर थाना में इस घटना को लेकर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार,  छापामारी में काफी मात्रा में मांस बरामद किये गये. फोरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने इनके नमूने जब्त कर लिये हैं. 

आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, सिपाही घायल 

पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए जब्त मांस का नमूना भेजा

छापेमारी के दाैरान पत्थरबाजी की गयी. इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. कई पुलिसकर्मियों को पत्थर से चोट लगी है. प्रतिबंधित मांस बरामद कर 10 दुकानें सील कर दी गयी हैं. 

- कुमुद झा, कार्यपालक दंडाधिकारी

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026