झारखंड में सिविल सर्जन समेत आज 39 कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 2854

City: Ranchi | Date: 06/07/2020
1218

समय न्यूज़ 24 डेस्क

झारखंड में एक सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव मिले, इसके बाद पूरे स्‍वास्‍थ्‍य महकमे में खलबली मच गई। शासन-प्रशासन सिविल सर्जन के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सकते में आ गया है। कोरोना संक्रमित सीएस को आनन-फानन में रांची बुला लिया गया है, उन्‍हें कोविड अस्‍पताल में दाखिल कराया जा रहा है। आज कुल कोरोना संक्रमित की संख्‍या 39 हो गई है। इधर धनबाद में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हुई है। मरने के बाद इस महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली.सोमवार को अबतक 39 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जमशेदपुर में 12 और रांची में 10 कोरोना मरीज मिले हैं। आज अभी तक 32 नए संक्रमित की पहचान हुई है। जबकि 23 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्‍त होकर स्‍वस्‍थ हुए हैं। पूर्वी सिंहभूम में 12, रांची में 10, सरायकेला व हजारीबाग में 04, चतरा में तीन, कोडरमा व लोहरदगा में दो तथा पलामू व लातेहार में एक नए मरीज मिले। इधर पूर्वी सिंहभूम में छह, लोहरदगा में चार,  देवघर तथा कोडरमा में तीन-तीन, गुमला में दो, गिरिडीह, पाकुड़, पलामू, तथा हजारीबाग में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हुए.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026