झारखंड : पाकुड़ में भी इटखोरी जैसी घटना, रेप के बाद नाबालिग को जलाया

City: Ranchi | Date: 06/05/2018
1221

पाकुड़ : पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कांकोड़बोना गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. नाबालिग लड़की अपने मामा के घर रहती थी. घटना के दिन वह घर में अकेली थी. बताया जाता है कि गांव का एक युवक घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया. किसी को पता न चले, इसके लिए उसने लड़की को जला कर मारने की कोशिश की. लड़की के शोर मचाने के बाद वहां से भाग निकला. बाद में ग्रामीणों ने लड़की के शरीर में लगी आग को बुझाया. इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजन उसे पश्चिम बंगाल स्थित जंगीपुर अस्पताल ले गये.     

प्रारंभिक इलाज के बाद नाबालिग को रेफर कर दिया गया. उसका इलाज पश्चिम बंगाल के ही बहरमपुर में कराया जा रहा है. पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजन का बयान ले लिया है.  पाकुड़ के एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया, पीड़िता के बयान के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस जांच कर रही है. दोषी किसी भी हाल में नहीं बचेंगे.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026