रांची में माॅर्निंग वाक पर निकले व्यक्ति को हाइवा ने कुचला, मौके पर ही मौत

City: Ranchi | Date: 13/07/2020
1242

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर रोड नंबर 11के पास हाईवा के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह  मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। सोमवार की सुबह 5:30बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों के जमा होने से पहले शव को रिम्स भेज दिया। हाईवा को जब्त कर थाना ले आई है। मौके से ड्राइवर फरार हो गया है।

मरने वाले व्यक्ति का नाम आदित्य कृष्ण बताया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 40वर्ष थी। रोड नंबर 3हवाई नगर में किराए के मकान में रहता था। प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। सुबह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक में निकले थे। रोड नंबर 11के पास सड़क से गुजर रही हाईवा ने अपने चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही उसके दर्दनाक मौत हो गई।

वह मूल रूप से बिहार के सारण के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की ओर से परिवार को सूचना दी गई है। आसपास के लोग उनके घर के बाहर एकत्र हो गए। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस हाईवा के मालिक का पता लगा रही है।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026