झारखंड में 15 जुलाई से संपूर्ण लॉकडाउन की खबर अफवाह, सरकार ने अफवाहों को सिरे से खारिज किया

City: Ranchi | Date: 13/07/2020
1219

समय न्यूज़ 24 डेस्क

झारखंड में 15 जुलाई से संपूर्ण लॉकडाउन की खबरों पर राज्य सरकार ने स्थिति साफ़ करते हुए ऐसे किसी लॉकडाउन से साफ़ इंकार किया है. राज्य सरकार में वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने 15 जुलाई से टोटल लॉकडाउन की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अफवाह बताया है. रामेश्वर उरांव ने साफ कहा है कि जरुरत पड़ी तो जिन क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है, वहां सख्ती बढ़ाई जा सकती है. मसलन मास्क ना पहनने, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर दंड बढ़ाया जा सकता है. मगर फिलहाल लॉकडाउन जैसी कोई योजना राज्य सरकार की नहीं है. उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से व्हाट्सप्प के जरिये एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमे 15 जुलाई से झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की बात कही गयी थी. वायरल मैसेज में दावा किया गया था कि राज्य सरकार ने 15 जुलाई से संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला कर लिया है. इस बीच एक दैनिक अखबार ने भी "48 घंटे में कम्पलीट लॉकडाउन!" शीर्षक के जरिये वित्तमंत्री का एक पक्ष पेश करने की कोशिश की थी, जिसमे वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने उन क्षेत्रों में सख्ती बढ़ाने के संकेत दिए थे, जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. हालांकि अब राज्य सरकार ने साफ कह दिया है की 15 जुलाई से लॉकडाउन की खबरे केवल अफवाह है. राज्य के लोगो को ऐसी खबरों से आशंकित होने की कोई जरुरत नहीं है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026