तेज प्रताप की शादी के लिए लालू यादव को मिला 5 दिन का पैरोल

City: Ranchi | Date: 09/05/2018
1222

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अपने बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए पांच दिन के लिए पैरोल मिल गया है. लालू को अभी रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि लालू यादव अपने बेटे तेजप्रताप की सगाई में शामिल नहीं हो सके थे. तेजप्रताप 12 मई को ऐश्वर्या राय के साथ सात फेरे लेंगे.
छप चुका है शादी का कार्ड
आपको बता दें कि हाल ही में तेज प्रताप और ऐश्वर्या की पटना के एक होटल में सगाई हुई थी. दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, लगातार मेहमानों को शादी का कार्ड दिया जा रहा है.
शादी के कार्ड पर विवाह समारोह का पूरा ब्योरा दिया गया है. कार्ड में लिखा है कि 11 मई दिन शुक्रवार को मटकोर और हल्दी कलश का कार्यक्रम होगा और उसके बाद 12 मई को शादी होनी है. राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड से बारात 12 मई को शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी और शुभ विवाह रात्रि बेला में होगा.
सगाई में नहीं हुए थे शामिल
आपको बता दें कि चारा घोटाले के कई मामलों में लालू यादव कुल 27 साल की सज़ा काट रहे हैं. यही कारण था कि वह तेजप्रताप की सगाई में भी शामिल नहीं हो पाए थे. लालू यादव की तबीयत बीते दिनों ठीक नहीं थी. काफी दिनों तक लालू यादव नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे. जिसके बाद उन्हें वापस रांची के रिम्ज़ अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हालांकि, लालू यादव को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है. डॉक्टरों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. उनका ब्लड प्रेशर और क्रिएटिनिन अब नॉर्मल हैं और पैरों की सूजन में भी कमी आई है. लालू प्रसाद को डिस्चार्ज करने पर अंतिम फैसला जल्द ही उनका इलाज कर रही मेडिकल टीम ले सकती है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026