अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने झारखंड सरकार को सौंपा पीपीई किट्स,मास्क, ट्रू नेट मशीन और थर्मो फिशर आरएनए एक्सट्रेक्टर मशीन, हर दिन 3 हजार सैंपल की जांच हो सकेगी

City: Ranchi | Date: 16/07/2020
1222

समय न्यूज़ 24 डेस्क

कोरोना की रोकथाम के लिए विभिन्न संस्था और संगठनों द्वारा विभिन्न माध्यमों से राज्य सरकार को सहयोग करने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में 16 जुुलाई को झारखंड मंत्रालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से लगभग 3.28 करोड़ रुपए का मेडिकल किट्स फिया फाउंडेशन ने प्रदान किये। इन मेडिकल किट्स में 12,700 पीपीई किट्स, 20,300 एन-95 मास्क, 5 ट्रू नेट मशीन और 2 थर्मो फिशर आरएनए एक्सट्रेक्टर मशीन शामिल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस सहयोग के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में जीत हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव और इलाज को लेकर राज्य सरकार द्वारा सभी जरूरी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें हर तबके और वर्ग के लोग मदद की खातिर आगे आ रहे हैं।

हर दिन 3 हजार सैंपल की हो सकेगी जांच

 

मुख्यमंत्री को फिया फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि थर्मो फिशर आरएनए एक्सट्रेक्टर मशीन से हर दिन 2 हजार सैंपल की जांच की जा सकेगी। यह मशीन रांची के रिम्स और इटकी आरोग्यशाला में लगाई जा रही है। वही ट्रूनेट मशीन से प्रतिदिन एक हजार सैंपल की जांच की जाएगी। इन दोनों मशीनों से हर दिन 3 हजार सैंपल की जांच होगी। इस तरह राज्य में कोरोना जांच में तेज़ी आएगी। इस मौके पर फिया फाउंडेशन के रिजनल हेड जॉनसन टोपनो और प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर कमल चंद मौजूद थे।

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026