मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जैप वन मैदान में साहिबगंज में अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद सहायक अवर निरीक्षक चन्द्राय सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

City: Ranchi | Date: 19/07/2020
1218

समय न्यूज़ 24 डेस्क

मुठभेड़ में सहायक अवर निरीक्षक चंद्राय सोरेन शहीद हो गए।यह दुःखद घटना है।दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है।शहीद का मान- सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जैप वन मैदान में शहीद सहायक अवर निरीक्षक चंद्राय सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करने के बाद कही।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता सोरेन से मिलकर संवेदना प्रकट करते हुए सांत्वना दी।

मुठभेड़ में हुए थे घायल

मालूम हो कि 27 जून को साहिबगंज के बरहेट थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक चन्द्राय सोरेन अपहृत अनाज व्यवसायी अरुण शाह को अपराधियों से मुक्त करने के क्रम में हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे।उनके पेट में गोली लगी थी।रांची स्थित मेडिका अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था।इस क्रम में रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।शहीद सोरेन अपने पीछे एक पुत्र विवेक सोरेन(8वर्ष) एवं एक पुत्री ज्योत्सना सोरेन (3वर्ष) छोड़ गए।

जैप वन मैदान में शहीद चंद्राय सोरेन को अपर मुख्य सचिव गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री एल खियांग्ते,पुलिस महानिदेशक श्री एमवी राव व पुलिस के अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026