झारखंड में आज 240 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि , 02 की मौत, आंकड़ा 7001

City: Ranchi | Date: 23/07/2020
1212

रांची - झारखंड में गुरुवार को रात 9 बजे तक 240 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज जमशेदपुर में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हो गई। आज के ताजा मामलों में राजधानी रांची में 134, धनबाद में 33, जमशेदपुर में 30, पलामू में 20, रामगढ़ में नौ, लोहरदगा में तीन नए मरीज मि‍ले हैं। इधर गुरुवार को रांची के रिम्‍स में 896 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 729 निगेटिव मिले हैं। आज यहां 163 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इनमें रिम्‍स में 57, आइडीएसपी रांची में 77, पलामू में 20 और रामगढ़ में 09 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज अभी तक पूरे राज्‍य में 240 नए मामले म‍िले हैं। 126 स्‍वस्‍थ हुए हैं, जबकि दो की मौत हुई है।

अन्य राज्यों की तरह कोरोना का संक्रमण झारखंड में भी थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां संक्रमित होनेवाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही और पुराने रिकार्ड टूट रहे हैं.बुधवार को पूरे राज्य में पहली बार कोरोना संक्रमण के नए मामले 500 के पार हो गए। बीते दिन कुल 518 नए मामले मिलने के बाद गुरुवार को भी राज्य में बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, जमशेदपुर में दो और कोरोना मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात है कि गुरुवार को विभिन्न जिलों में कई मरीज स्वस्थ भी हुए। रांची में पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

गुरुवार को झारखंड में मिले 240 कोरोना संक्रमित

रांची में 134 धनबाद में 33 जमशेदपुर में 30 पलामू में 20 रामगढ़ में 09 लोहरदगा में 03

झारखंड में गुरुवार को भी शाम तक दो सौ मरीजों की पहचान हो चुकी थी। सबसे अधिक रांची में मरीजों के मिलने की सूचना है। इसके अलावा पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, रामगढ़, सिमडेगा, जमशेदपुर आदि जिलों में भी नए संक्रमित मिले हैं। वहीं गुरुवार को मंडलकारा के दो कैदियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर, जमशेदपुर के टीएमएच में इलाजरत टाटा स्टील के 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। टीएमएच में ही सोनारी के एक वृद्ध की भी मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026