झारखंड के 10 आईएएस अफसरों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

City: Ranchi | Date: 24/07/2020
1217

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची : झारखंड की हेमंत सरकार ने शुक्रवार (24 जुलाई, 2020) को 10 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसके तहत पदस्थापन की प्रतीक्षा में रही आईएएस अधिकारी अंजली यादव को गोड्डा का उप विकास आयुक्त (DDC) बनाया गया है.

वहीं, चाईबासा के डीडीसी आदित्य रंजन को ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. यहां देख सकते हैं 10 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूची.

धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त चंद्र मोहन प्रसाद कश्यप को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. वहीं, नगरीय प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग के निदेशक राजीव रंजन को झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी, रांची का परियोजना निदेशक बनाया गया है. श्री रंजन झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी, रांची के परियोजना निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में थे.

पूर्वी सिंहभूम के बंदोबस्त पदाधिकारी नेहा अरोड़ा को नियोजन एवं प्रशिक्षण (श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, झारखंड) का निदेशक बनाया है. श्रीमती अरोड़ा जियाडा आदित्यपुर प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी थी़. वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहने वाली माधवी मिश्रा को हजारीबाग नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है.

पश्चिमी सिंहभूम के डीडीसी आदित्य रंजन को ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड का संयुक्त सचिव बनाया गया है. वहीं, गढ़वा के डीडीसी नमन प्रियेश लकड़ा को जामताड़ा का नया डीडीसी बनाया गया है. इसके अलावा हजारीबाग की डीडीसी जाधव विजया नारायण राव को नगरीय प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड का निदेशक बनाया गया है.

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रही आर रॉनिटा को कोडरमा का नया डीडीसी बनाया गया है. वहीं पाकुड़ के डीडीसी राम निवास यादव के झारखंड के श्रमायुक्त बनाया गया है. इसके अलावा पदस्थापन की प्रतीक्षा में रही आईएएस अधिकारी अंजली यादव को गोड्डा का नया डीडीसी बनाया गया है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026