झारखंड में कोरोना का कहर जारी रांची से 46, रामगढ़ से 26, गढ़वा से 34 नये संक्रमित की पुष्टि, कुल संख्या 7365

City: Ranchi | Date: 24/07/2020
1219

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची : झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. शुक्रवार को राजधानी रांची से 46, गढ़वा से 34, सिमडेगा से 9 और रामगढ़ से 26 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 7365 हो गई है.

मरीजों की सेवा में लगे अब डॉक्‍टर-नर्स ज्‍यादा संक्रमित हो रहे हैं. मेदांता की अब कई नर्सों के संक्रमित होने की सूचना आ रही है. वहीं इटकी आरोग्यशाला जांच केंद्र के अधीक्षक डॉ रंजीत प्रसाद और उनकी पत्नी के अलावा एक अन्य माइक्रो बायोलॉजिस्ट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. उनके पॉजिटिव मिलने के बाद इटकी आरोग्यशाला को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है. सैनिटाइजेशन के बाद ही वहां सैंपलों की जांच की जा सकेगी.

वहीं रामगढ़ में एक बा‍र फिर कोरोना विस्‍फोट हुआ है. मिले में एक साथ फिर मिले 26  कोरोना पॉजिटिव. चितरपुर प्रखंड में 4, मांडू प्रखंड में 7, पतरातू प्रखंड में 1 एवं रामगढ़ प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 14 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है. संक्रमित में 19 पुरुष, 5 महिलाएं एवं 2 बच्चियां शामिल है. सिमडेगा से मिले 9 संक्रमितों में कोलेबिरा से 7, सिमडेगा से एक और बानो से एक मरीज शामिल है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026