सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने दो युवती समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार, सरगना फरार

City: Ranchi | Date: 27/07/2020
1222

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची बरियातू थाना के चिरौंदी स्थित एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सोमवार को दो लड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घर से आपत्तिजनक स्थिति में दो लड़कों को भी गिरफ्तार किया है जो ग्राहक बनकर वहां पहुंचे हुए थे। गिरफ्तार दोनों लड़की में से एक बांग्लादेश मूल की रहने वाली है जो कुछ माह पहले वीजा लेकर भारत पहुंची है। हालांकि पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि बांग्लादेशी युवती की वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है।

बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एस्कॉर्ट के नाम से एक वेबसाइट का संचालन किया जा रहा था। इसी वेबसाइट के माध्यम से लोगों तक लड़कियां पहुंचाई जाती थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिरौंदी स्थित उक्त घर में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी की तो आपत्तिजनक स्थिति में दो लड़की और दो लड़कों को पकड़ा गया।

पुलिस पूछताछ में दोनों युवतियों ने बताया है कि वे लोग पिछले कई माह से सेक्स रैकेट के धंधे में लिप्त थी। फिलहाल, पकड़े गए दोनों युवती और ग्राहक बनकर पहुंचे दोनों युवकों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और गिरोह के सरगना के बारे में जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026