झारखंड में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन को छोड़ अन्य क्षेत्रों में पहले की तरह छूट जारी

City: Ranchi | Date: 30/07/2020
1232

समय न्यूज़ 24 डेस्क

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन को 1अगस्त से 31अगस्त, 2020तक बढ़ा दी है. इस दौरान अनलॉक-3में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कंटेनमेंट जोन को छोड़ अन्य क्षेत्रों में पहले की तरह छूट जारी रहेगी. लेकिन, मास्‍क और सोशल डिस्‍टेंसिंग को जरूरी कर दिया गया है. मास्‍क नहीं लगाने पर सख्‍ती बरती जायेगी. वहीं, अनलॉक-3में भी शै‍क्षणिक संस्‍थान, मॉल, हॉल,सैलून आदि बंद रहेंगे.पिछले दिनों संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लॉकडाउन पर अंतिम फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया था. इसी के आधार पर गुरुवार को राज्य में अनलॉक-3की अवधि बढ़ाने की बात कही गयी.

कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देख राज्य सरकार ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने संबंधी नियमों पर जोर दे रही है. बिना मास्क लगाये घर से बाहर निकलने पर सख्ती बरती जायेगी. अनलॉक -3 में शैक्षणिक संस्थान, मॉल, हॉल, धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक या मनोरंजन से जुड़े आयोजनों पर रोक जारी रहेगी.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार के गाइडलाइन को देखते हुए राज्य सरकार यथावत स्थिति बनाये रखने के लिए आगामी 31 अगस्त, 2020 तक लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि अगर इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर कोई उतार-चढ़ाव आता है, तो राज्यव्यापी प्रयोग करने की तैयार में राज्य सरकार जुटी है. इस प्रयोग के तहत आये रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार कोई निर्णय लेगी.कहा कि सरकार सभी गतिविधियों पर नजर बनाये हुए है. सरकार अधिक से अधिक टेस्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. संबंधित विभाग इस दिशा में काफी तेजी से कार्य कर रही है.

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026