मुख्यमंत्री आवास में कोरोना की धमक, हेमन्त सोरेन की पत्नी का चालक एवं हेमंत सोरेन के आप्त सचिव भी कोरोना संक्रमित

City: Ranchi | Date: 01/08/2020
1220

समय न्यूज़ 24 डेस्क

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन का न‍िजी चालक कोरोना पॉज‍िट‍िव पाया गया है।वहीं,सीएमओ के ही एक न‍िजी सच‍िव के भी संक्रम‍ित होने की पुष्‍ट‍ि हुई है।फिर से मुख्यमंत्री आवास में कोरोना की धमक पड़ी है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का चालक काजल ठाकुर कोरोना पाजिटिव पाया गया है।इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय के आप्त सचिव कमलेश कुमार भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।वे पटना से लौटे थे और होम क्वारंटाइन में थे।अब कल अन्य कर्मियों की कोरोना जांच होगी।

बता दें कि इससे पहले मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्‍नी ने कोरोना का टेस्‍ट करवाया था।इसमें दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।मुख्‍यमंत्री झारखंड के ही एक कोरोना पॉजिटिव विधायक के संपर्क आए थे।इसके बाद उन्‍होंने अपने पूरे परिवार का कोरोना टेस्‍ट करवाया था।इधर,झारखंड में कोराेना का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है।राज्‍य में कोरोना के मामले 10 हजार से ज्‍यादा हो गए हैं।

आप्त सचिव की ट्रैवल हिस्ट्री में हाल ही में पटना से लौटे थे और होम क्वारंटाइन में थे।दोनों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आई जिसमें पॉजिटिव होने की बात सामने आई। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026