रांची-लोहरदगा रूट पर आज से चलेगी मालगाड़ी, रेलवे महाप्रबंधक ने दी अनुमति

City: Ranchi | Date: 16/05/2018
1215

रेलवे के महाप्रबंधक ने रांची-लोहरदगा सेक्शन में मालगाड़ी चलाने की अनुमति दे दी है. मंगलवार को इस रूट पर मालगाड़ी चलायी जायेगी. रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि कई ट्रिप मालगाड़ी चलाने के बाद यदि सब कुछ सामान्य रहा, तो पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू की जायेगी.  उधर, मंडल के अधिकारी भी अपने स्तर से पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही इस पर पैसेंजर ट्रेन चलाने के पक्ष में हैं. मालूम हो कि सोमवार को इस लाइन में लाइट इलेक्ट्रिक इंजन चलाकर लाइन का ट्रायल लिया गया था. उधर, रेल मंडल की अोर से लोधमा ग्रिड सहित अन्य जगहों पर जो खराबी थी, उसे दूर कर लिया गया है.

गौरतलब है कि नगजुआ स्टेशन के समीप 10मई की सुबह छह बजे रांची-लोहरदगा पैसेंजर (58651) के इंजन में आग लग गयी. ट्रेन रांची से लोहरदगा जा रही थी. आग ओवर हेड इलेक्ट्रिक वायर (अोएचइ वायर) के टूटकर इंजन की छत पर गिरने की वजह से लगी थी. इसके बाद से ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन युक्त पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद है. रेलवे के उच्चस्तरीय जांच दल ने पूरे मामले की जांच की. साथ ही कई सुझाव भी दिये. इसके बाद इस रूट पर लाइट इलेक्ट्रिक इंजन का परीक्षण किया गया.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026