स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह के आयोजन हेतु डीसी एवं एसएसपी ने मोरहाबादी मैदान का किया मुआयना, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निदेश

City: Ranchi | Date: 08/08/2020
1223

समय न्यूज़ 24 डेस्क रांची

सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था करने का निदेश,गृह करा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशानुसार होगी आगंतुकों की संख्या तय

शनिवार, दिनांक- 08.08.2020 को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार झा ने स्वत्रंता दिवस समारोह के आयोजन हेतु रांची के मोरहाबादी मैदान का मुआयना किया। मुआयना करने के दौरान उपायुक्त श्री छवि ने मैदान में अतिथियों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए करने को कहा। साथ ही उन्होंने फ्लैग मार्च के लिए चलने वाली वैन के चलने के रास्ते इत्यादि की जानकारी ली।

मोरहाबादी ग्राउंड का मुआयना करने के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने उपायुक्त को मैदान में आवाजाही के रास्ते सहित मैदान में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मैदान का मुआयना करने के पश्चात उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश के अनुरूप मैदान में तेजी से तैयारियों को मूर्त रूप देने का निदेश दिया। नगर निगम के अधिकारियों को पूरे मैदान एवं आस-पास के इलाकों की साफ-साफाई का निदेश दिया गया। वहीं भवन प्रमण्डल के अधिकारियों को स्टेज एवं आस-पास के स्थानों पर जरूरी रंग रोगन इत्यादि ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया।

उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कहा, "गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से निदेश प्राप्त होने के पश्चात ही अतिथियों की संख्या पर फैसला लिया जाएगा। कोविड 19 के संक्रमण के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर सोशल डिस्टेनसिंग का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही बिना मास्क किसी को भी एंट्री की इजाज़त नहीं दी जाएगी।"

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026