लातेहार-जबरन धर्म परिवर्तन कराकर लूट ली गई मेरी सारी संपत्ति

City: Ranchi | Date: 16/05/2018
1239

डीसी राजीव कुमार ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनी। संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में आए मामलों का त्वरित निष्पादन कर जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने की नसीहत दी। सदर प्रखंड के हेठलोटो गांव से आए देवराम भुइयां ने उपायुक्त को आवेदन देकर फिलिप कुजूर नामक व्यक्ति पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने व सारी संपति लूटने के आरोप लगाए। उपायुक्त ने एसपी को अविलंब जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

चंदवा के तिलैयाटांड़ गांव से आए सहेबउद्दीन ने पंचायत की मुखिया पर अवैध पैसा लेने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास नहीं देने का आरोप लगाया। इसपर उपायुक्त ने चंदवा बीडीआे को जांच करने व दोष साबित होने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मनिका प्रखंड के भदईबथान गांव से आए ग्रामीणों ने बांध मरम्मति कराने की मांग की। कहा कि बांध मरम्मति नहीं होने से हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसपर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनिका बीडीआे को दूरभाष पर 24घंटे के अंदर कार्य मरम्मति कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावे भी कई लोगों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर अपनी समस्याएं बताई। जिसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर एसी एनए बागे, डीएसआे शैलप्रभा कुजूर, डीडब्ल्यूआे रमेश कुमार चौबे, डीएसई मसूदी टुडू, डीएसडब्ल्यूओ नीलिशा कुमारी, जिला जनशिकायत कोषांग की अमीना मौजूद थी।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026