बड़कागांव मे कोल कंपनी लोगों का जीवन नर्क बना दिया है : भुनेश्वर मेहता

City: Ranchi | Date: 17/05/2018
1234

बड़कागांव : गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में बड़का के किसान एवं बुद्धिजीवी लोगों की एक आवश्यक बैठक सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता व संचालन लखिन्द्र महतो ने किया सभा को संबोधित करते हुए हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने कहा आज बड़कागांव एवं इसके इर्द-गिर्द के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण से जनता त्राहिमाम कर रही है तथा इस क्षेत्र में आए हुए कंपनियों के द्वारा इन लोगों के ऊपर मानसिक प्रताड़ना एवं शारीरिक रूप से अत्याचार किया जा रहा है इसलिए हम उसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़ेंगे किसानों की गैरमजरूआ जमीन को रैयतों को उसका हक और अधिकार को दिलाएंगे।

     आजादी बचाओं आंदोलन के संयोजक डा.मीथीलेश दांगी ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र में जब से कंपनी खनन कार्य शुरू किया है तब से सडक़ दुर्घटना काफी बढ़ गई है तथा प्रदूषण से लोग बिमारी से पीड़ित हैं। पंचायत समिति सदस्य धर्मनाथ महतो ने कहा कि हमारे क्षेत्र में जितनी भी कंपनियां आई हुई है सभी ग्राम सभा को उल्लंघन कर खनन कार्य किया है तथा यहां के स्थानीय जनता को गुमराह कर उन्हें रोजगार या अन्य सुविधाओं से वंचित रखा गया है जो संविधान और हमारा पोषक क्षेत्र के खिलाफ है। मौके पर केंद्रीय कुशवाहा समाज के कोषाध्यक्ष सबुर महतो जी एम कॉलेज के प्रोफेसर महावीर प्रसाद पूर्व मुखिया मुरली महतो पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन मोहम्मद जाहिद ,योगेंद्र महतो गिरजा महतो लखन महतो दर्शन महतो कृष्णा महतो कैलाश साहू हुलास महतो रामविलास महतो खेटा महतो ज्योति महतो  प्रदीप महतो प्रमोद मेहता एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026