झारखंड: सरकारी नौकरी करनेवालों को देना होगा तंबाकू का सेवन नहीं करने का शपथपत्र, पहली अप्रैल से होगा लागु

City: Ranchi | Date: 02/12/2020
1216

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

झारखंड में सरकारी नौकरी करनेवालों को अब तंबाकू उपयोग नहीं करने का शपत्र पत्र देना होगा। आगामी साल के पहली अप्रैल से होनेवाली सभी नौकरियों में इसे अनिवार्य रूप से लिया जाएगा। जॉइनिंग लेटर प्राप्त करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को यह शपथपत्र देना होगा। मंगलवार को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। अब इसे लेकर कार्मिक विभाग आदेश जारी करेगा। इस बैठक में मुख्य सचिव ने पान, सिगरेट व तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को हर हाल में लाइसेंस लेने के प्रावधान का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए। कोई भी ऐसी दुकान बिना लाइसेंस संचालित नहीं होंगी। अभी तक राज्य में 150 दुकानों ने ही लाइसेंस प्राप्त की है। मुख्य सचिव ने कहा कि लाइसेंस लेनेवाली ऐसी दुकानों में बिस्किट, चॉकलेट एवं अन्य खाद्य पदार्थ की बिक्री नहीं होनी चाहिए। ज्ञात हो कि कि राज्य में यह प्रावधान पहले से ही लागू है, लेकिन इसका अभी तक सख्ती से अनुपालन नहीं कराया जा सका है। बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य में प्रतिबंधित किए गए 11 कंपनियों के गुटखा की चोरी-छिपी बिक्री किए जाने की शिकायत आने की बात कही। इसपर रोक लगाने के लिए राज्य की सीमा पर ही ऐसे उत्पादों को जब्त करने के निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध का भी सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए। इस आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी जिलों के डीसी को दिए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सरकारी भवनों को तंबाकू मुक्त सुनिश्चित करने को कहा।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026