कोरोना अपडेट - राज्य में अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, रात 8 बजे के बाद सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का आदेश

City: Ranchi | Date: 06/04/2021
1213

कोरोना को देखते हुए झारखंड सरकार ने फैसला किया है कि राज्य के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे. इसके अलावा रात 8 बजे के बाद सभी तरह के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. रेस्टोरेंट और होटल क्षमता से आधे लोगों को ही बैठा सकेंगे.फिलहाल राज्य भर में 8वी से 12वीं तक की कक्षाएं चल रही थींं. लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखेते हुए अब सभी कक्षाओं को बंद कर दिया गया है. हलांकि परीक्षाओं पर रोक नहीं होगी. उल्लेखनीय है कि राजधानी के कई स्कूलों के शिक्षक और स्टाफ  कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.

उक्त फैसलों से संबंधित गाइडलाइन देर शाम राज्य सरकार ने जारी कर दी , नयी गाइडलाइन की मुख्य बातें

  • राज्य भर की सभी दुकानें रविवार को बंद रहेंगी.
  • स्कूल बंद. परीक्षाओं पर रोक नहीं.
  • रात्रि के आठ बजे से दुकानें बंद रहेंगी.
  • दुकानदारों को नोटिस लगाने का आदेश- नो मास्क, नो एंट्री.
  • सभी जगह मास्क अनिवार्य. बिना मास्क के किसी भी भवन में प्रवेश पर रोक.
  • जुलूस, प्रोसेशन, धरना-प्रदर्शन, मेला पर पाबंदी.
  • खेलकूद के आयोजन बंद. स्विमिंग पूल, जिम बंद. प्रशिक्षण जारी रहेगा.
  • बैंक्वेट हॉल शादी के लिए ही उपयोग होगा. शादी में 200 लोगों से अधिक के जुटान पर रोक.
  • श्राद्ध में 50 लोग शामिल हो सकेंगे.
  • रेस्तरां में कुल क्षमता से 50 प्रतिशत लोग बैठ सकते हैं.
  • धार्मिक स्थल पर 50 प्रतिशत लोगों के जुटान की अनुमति. इस क्रम में सामाजिक दूरी का पालन और मास्क की अनिवार्यता.
  • मधुपुर उपचुनाव में राजनीतिक दलों के ऊपर चुनाव आयोग द्वारा पिछले साल 21 अगस्त को जारी निर्देश लागू होंगे.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026