पलामू के पत्रकार की हत्या के विरोध में रांची में पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च, पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून लाने की मांग

City: Ranchi | Date: 17/05/2018
1219

 पलामू के विश्रामपुर में पत्रकार रामेश्वर केशरी की हत्या के विरोध में भारी संख्या में रांची के पत्रकारों ने गुरुवार शाम को अल्बर्ट एक्का चौक पर कैंडल मार्च निकाला. हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने सरकार से पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की. रामेश्वर केशरी के हत्यारोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की. साथ ही पत्रकारों ने मृतक रामचंद्र केशरी के परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ उचित मुआवजा देने की मांग की. इस मौके पर रांची के पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी.

क्या है मामला

 

बुधवार को पलामू जिले के विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहिया प्रशिक्षण सभागार में रामेश्वर केसरी का संदिग्ध हालात में पंखा से लटका शव बरामद किया गया था. मृतक रामेश्वर केशरी (44) विश्रामपुर बाजार मुहल्ला के रहने वाले थे. जो वरीय कांग्रेसी नेता राजेश्वरी केशरी के छोटे भाई थे. मृतक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीटीटी के पद पर कार्यरत थे. इसके अलावा रामेश्वर केशरी एक हिन्दी दैनिक अखबार में बतौर संवादाता का कार्य भी करते थे.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026