रांची सरहुल पर्व के दौरान सरना समितियों द्वारा जुलूस/शोभायात्रा नही निकलने का फैसला लिया

City: Ranchi | Date: 08/04/2021
1234

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट

सरहुल पर्व के दौरान सरना समितियों द्वारा जुलूस/शोभायात्रा नहीं निकाला जायेगा। आज दिनांक 08 अप्रैल 2021 को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न सरना समितियों ने इस पर अपनी सहमति दी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में सिटी एसपी श्री सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर श्रीमती समीरा एस एवं विभिन्न सरना समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया गया फैसला

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरहुल में जुलूस/शोभायात्रा निकालने को लेकर बैठक में गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। विभिन्न समितियों द्वारा एकमत होकर फैसला लिया गया गया कि इस बार जुलूस/शोभायात्रा नहीं निकाला जायेगा।

मुख्य सरना स्थल पर 05 लोग कर सकेंगे पूजा पाठ

सिरम टोली स्थित मुख्य सरना स्थल पर 05 लोगों को पूजा पाठ करने की अनुमति होगी। बैठक के दौरान ये निर्णय लिया गया कि विभिन्न मौजा से अधिकतम 05 लोग मुख्य सरना स्थल पर कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पहुंचेंगे और बारी-बारी से पूजा पाठ कर लौट जायेंगे। मुख्य सरना पर पूजा पाठ के दौरान कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा। इस दौरान ढोल नगाड़ा साथ लाने के अनुमति नहीं होगी, साथ ही अलग-अलग मौजा से अधिकतम 05 लोग पैदल न आकर वाहन से आयेंगे।

राज्य सरकार का आदेश लागू करने में सहयोग करें: उपायुक्त

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कहा कि विभिन्न सरना समितियों को ही समाधान निकालना है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से जो आदेश दिया गया है उसे लागू करने में सरना समितियां सहयोग करें। कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहते हुए सरकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन करतेे हुए पर्व मनायें।

बैठक के दौरान सिटी एसपी श्री सौरभ ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन सभी समितियां करें, ये सबकी बेहतरी के लिए  है।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026