रांची के सदर अस्पताल में ऑक्सीजजनयुक्तक बेड शुरू न होने पर हाईकोर्ट की सख्ती , कहा-10 दिनों में काम पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार पर होगा एक्श न

City: Ranchi | Date: 06/05/2021
1219

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची : राजधानी रांची के सदर अस्पताल में ऑक्सीजनयुक्त बेड शुरू होने में देरी पर हाईकोर्ट ने फिर एक बार नाराजगी जाहिर की है और निर्माण करने वाली कंपनी से कहा है कि यदि दस दिनों में काम पूरा नहीं हुआ, तो कार्रवाई की जाएगी। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने यह बात कही अदालत ने कंपनी से गुरुवार को यह बताने को कहा है कि अस्पताल में ऑक्सीजनयुक्त बेड के लिए स्टोरेज टैंक की व्यवस्था कितने दिनों में होगी हाईकोर्ट में सदर अस्पताल की स्थिति में सुधार के लिए दायर विभिन्न याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई हो रही थी सुनवाई के दौरान निर्माण कंपनी की ओर से बताया गया कि सरकार ने 30 जून तक काम पूरा करने का निर्देश दिया है। एक माह में ऑक्सीजनयुक्त बेड का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा अदालत ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में युद्धस्तर पर काम करने की जरूरत है लेकिन कंपनी धीमी रफ्तार से काम कर रही है। सभी को संवेदनशील होने की जरूरत है अदालत ने कंपनी को गुरुवार को यह बताने को कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक की व्यवस्था कितने दिनों में होगी अदालत ने सेल और केंद्र सरकार को भी इस मामले में हस्तक्षेप करने का निर्देश दिया सेल के बोकारो स्टील प्लांट और केंद्र सरकार से यह बताने को कहा है कि वे ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक की वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते हैं या नहीं किराए पर उलब्ध कराया जा सकता है या नहीं मामले की सुनवाई गुरुवार को भी होगी अवमानना याचिका पर हो रही सुनवाई सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी इस मामले में सदर अस्पताल के नए भवन में 300 बेड का अस्पताल दिसंबर 20 तक ही शुरू करने की बात सरकार ने कहा थी लेकिन बाद में लॉकडाउन का हवाला देते हुए काम पूरा करने की अवधि 30 जून तक सरकार ने बढ़ा दी। इस बीच कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद हाईकोर्ट ने निर्माण कंपनी को ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड का काम जल्द पूरा करने को कहा था, ताकि समय पर मरीजों का इलाज हो सके, लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हो सका है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026