झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय का दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में निधन

City: Ranchi | Date: 29/06/2021
1221

समय न्यूज़ 24 डेस्क

राँची  : झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय का निधन हो गया. डीएन उपाध्याय का निधन दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में सोमवार की देर रात 2.30 बजे हुई. जानकारी के अनुसार डीएन उपाध्याय बीते 15 मई से कोरोना पॉजिटिव हुए थे. जिसके बाद से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की जानकारी उनके निजी सचिव ने फोन के माध्यम से दी.जानकारी के अनुसार डीएन उपाध्याय बीते 15 मई से कोरोना पॉजिटिव हुए थे. जिसके बाद से बीमार चल रहे थे.

रांची के न्यायायुक्त समेत कई जिलों के जिला जज रह चुके हैं

जस्टिस डीएन उपाध्याय राज्य न्यायिक सेवा के अधिकारी रहे हैं. वह रांची के न्यायायुक्त समेत कई जिलों के जिला जज रह चुके हैं. 10 अगस्त 1954 को जमशेदपुर में जन्में जस्टिस उपाध्याय ने स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई जमशेदपुर से की थी. वकालत की डिग्री लेने के बाद उन्होंने जमशेदपुर कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी. वह जमशेदपुर जिला बार संघ के महासचिव भी रह चुके हैं  1997 में उन्होंने बिहार सुपीरियर न्यायिक सेवा में चयनित हुए और गिरिडीह से जज के रूप में काम शुरू किया. विभिन्न जिलों के जिला जज और रांची के प्रधान न्यायायुक्त बनने के बाद 27 अप्रैल 2011 को हाईकोर्ट के जज बने. नौ अगस्त 2016 को वह हाईकोर्ट से रिटायर हुए थे. जनवरी 2017 में लोकायुक्त बने थे.

पांच साल के लिए  नियुक्त किये गए थे लोकायुक्त

डीएन उपाध्याय का लोकायुक्त झारखंड के पद पर उनका एक साल का कार्यकाल शेष था. जस्टिस डीएन उपाध्याय का 67 साल में निधन हो गया. फरवरी 2022 में लोकायुक्त झारखंड के पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे.झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पांच साल के लिए लोकायुक्त नियुक्त किये गए थे.


More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026