महिला को जबरदस्ती कार में खींच रहा था झामुमो नेता, लोगों ने कर दिया ऐसा हाल

City: Ranchi | Date: 18/05/2018
1218

रांची: रांची में नेताओं और विधायकों की गुंडई देखने को मिलती ही रहती है. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को झामुमो का नेता सरेआम कार में खींचता दिख गया. इस आरोप में पुलिस ने नेता को अरेस्ट कर लिया है. जानकारी के मुताबिक़, कल यानी गुरुवार शाम को महिला घर जा रही थी, तब लोहरदगा के झामुमो के युवा जिला मोर्चा के उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने उसे अपनी कार में खींच लिया. सद्दाम महिला से मिलने आया था. उसी दौरान दोनों की बहस हो गई. सद्दाम ने उसे अपनी कार में बिठाना चाहा, लेकिन महिला ने शोर मचा दिया.

 आवाज सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर आ गये.

 उन्होंने सद्दाम को पकड़ लिया और सुखदेव नगर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने सद्दाम की कार भी जब्त कर ली है. इस मामले में महिला ने सद्दाम पर आरोप लगाया है कि वो उसे जबरदस्ती कार में बिठा रहा था. वहीं सद्दाम का कहना है कि दोनों की दोस्ती 5 साल पहले हुई थी. इसके बाद वो लगातार लोहरदगा से महिला से मिलने आता था. जब भी वो रांची आता था, तो महिला के घर पर ही रुकता था. महिला पहले से शादीशुदा है. लेकिन पति के साथ नहीं रहने के कारण वो उसके घर पर ही रुकता था.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026