झारखंड के मध्य और उत्तरी भाग में होगी भारी बारिश, दो दिनों तक राहत नहीं

City: Ranchi | Date: 18/10/2021
1221

समय न्यूज़ 24 डेस्क

सोमवार को राजधानी रांची में सुबह से हल्की बारिश हो रही है आसमान में काले मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व की दिशा से हवा चल रही है वहीं शहर में आर्द्रता का स्तर सौ प्रतिशत है। सुबह सात बजे रांची का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया मौसम विभाग के अनुसार शहर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे इसके साथ ही एक से दो बार तेज मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सोमवार और मंगलवार को उत्तरी और मध्य जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र तेलंगाना के पास बना हुआ है इसके कारण दक्षिण-पूर्वी हवाओं का असर राज्य में दिख रहा है इसके कारण राज्य में अगले दो दिनों तक रांची, बोकारो, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, गढ़वा, चतरा, देवघर और धनबाद में भारी बारिश की संभावना है इसके साथ ही तेज हवा भी चल सकती है।

राज्य में बारिश में कमी 21 अक्टूबर से देखने को मिलेगा वहीं रविवार को राजधानी में जमकर बारिश हुई सुबह चार घंटे के आसपास में करीब 26.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई तेज बारिश के साथ करीब 18 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से हवा भी चली पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रांची में दर्ज की गई जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान साहिबगंज में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची का 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026