रामगढ़ में अनियमित विद्युत आपूर्ति के विरोध में चेम्बर का विद्युत कार्यालय में धरना कल

City: Ranchi | Date: 01/12/2021
1215

समय न्यूज़ 24डेस्क रामगढ़

रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी रामगढ़ जिले के विभिन्न सामाजिक संस्थानों के अध्यक्ष एवं सचिव से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर चेंबर द्वारा चलाए जा रहे अभियान बोलो रामगढ़ के तहत घोषित आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं सहयोग की अपील की है। श्री तिवारी ने रामगढ़ के छात्र-छात्राओं युवा साथियों महिलाओं सहित आम जनों से अपील किया है कि कल 2 दिसंबर गुरुवार 11:00 बजे से 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति अंचल रामगढ़ के कार्यालय मेन रोड में चेंबर द्वारा आयोजित धरना कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर धरना कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। रामगढ़ के प्रबुद्ध जनता क्षेत्र के सभी राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी/सदस्यगण सामाजिक संगठन के पदाधिकारी /सदस्यगण धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे। उक्त बातों की जानकारी चेंबर प्रवक्ता अमरेश गणक ने दी।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026