उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित दियेआवश्यक दिशा निर्देश

City: Ranchi | Date: 28/05/2022
1216

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची: उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। 
उपायुक्त श्री रंजन ने इस बैठक में एसपी ग्रामीण, एसपी सिटी, अपर समाहर्ता, एसडीएम रांची, एसडीएम बुंडू,  सभी डी एस पी, सभी सीओ और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। 
सख्त कार्रवाई करने,  प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश
उपायुक्त श्री छवि रंजन ने सभी संबंधित डी एस पी और अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की अवैध माइनिंग पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। 
माइनिंग का लाइसेंस प्रदर्शित करें 
उपायुक्त श्री रंजन ने सख्त निर्देश दिया है कि पत्थर उत्खनन, बालू उत्खनन, समेत ईट भट्टा और क्रशर संचालकों को अपने कार्यस्थल पर लाइसेंस प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिस फर्म के पास कंसेंट टू एस्टेब्लिश और कंसेंट टू ऑपरेट के कागजात हैं  उन सभी फर्म को अपने साइट पर उस लाइसेंस  को प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। अगर माइनिंग से सम्बंधित किसी भी  सामग्री का  ट्रांसपोर्टेशन किया जा रहा है तो  आवागमन के समय भी  आवश्यक कागजात रखने का निर्देश दिया गया है। अगर कागजात प्रस्तुत नहीं किया जाएगा तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
13 चेक पोस्ट हैं संचालित, जरूरत पड़ने पर बढ़ाए जा सकते हैं चेक पोस्ट
ज्ञात है कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए पूर्व में ही 13 चेक पोस्ट बनाए गए थे। उपायुक्त श्री रंजन ने कहा है कि अगर आवश्यकता होगी तो चेक पोस्टों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
1 से 15 जून तक विशेष अभियान
उपायुक्त श्री रंजन ने सभी पदाधिकारियों को 1 जून से 15 जून तक अवैध माइनिंग  हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया  है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026