झारखण्ड में बोकारो के बाद रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि

City: Ranchi | Date: 05/03/2023
1219

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची: झारखंड में बोकारो के बाद अब राजधानी रांची में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दिया है. जिसके बाद केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बर्ड फ्लू के लिए स्वास्थ विभाग निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. बता दें कि एक सप्ताह पहले ही बर्ड फ्लू के कारण बोकारो में करीब 4,000 मुर्गियों और बत्तखों को मारा गाया था. जिसके एक सप्ताह बाद राजधानी रांची में भी बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लुएंजा) की पुष्टि की गई है. ऐसे में होली में मुर्गा खाने वाले लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.
रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि
एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र ने तीन मार्च को झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को लिखे एक पत्र में राजधानी में मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) संक्रमण की पुष्टि की व इसके रोकथाम के लिए राज्य सरकार को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया. वहीं मुर्गियों में इस वायरस के लक्षण पाए जाने की सूचना मिलने के बाद झारखंड के पशुपालन विभाग ने इसके नमूने भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में जांच के लिए भेजे थे. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को संस्थान ने एक नमूने में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि की.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026