राँची के लालपुर में न्यू नगड़ा टोली मोड़ से 3.75 लाख से भरा बैग छिनकर अपराधी फरार

City: Ranchi | Date: 10/03/2023
1219

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र के न्यू नगड़ा टोली निवासी रवींद्र कुमार से बीते दिनों अपराधियों ने 3.75 लाख रुपए से भरा बैग छिन कर भाग गए। इस संबंध में रवींद्र कुमार ने लालपुर थाना में छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है।लेकिन पुलिस अभी तक अपराधियों को पकड़ नही पाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रवींद्र कुमार एसबीआई बैंक पीपी कंपाउंड स्थित शाखा से 3.75 लाख रुपए निकाल कर अपने साथी की गाड़ी से घर के पास मोड़ पर उतरे। जैसे ही वे मोड़ से अपने घर की जाने लगे दिन के 3.25 से 3.30 के बीच दो बाइक सवार अपराधी आए और उनके हाथों से पैसे से भरा बैग छिनकर फरार हो गए। बाइक पर जो पीछे बैठा हुआ अपराधी था उसने बैग छिना। घटना वहां पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद रवींद्र कुमार ने इसकी जानकारी लालपुर थाना की पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की खोजबीन कर रही है। हाल के दिनों में बैंक से बड़ी राशि निकालने वालों के साथ छिनतई की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। नामकुम में हाल के दिनों में लगातार दो छिनतई की घटना हुई। अगर आप बैंक से बड़ी रकम निकाल रहे है तो संभल कर, क्योंकि अपराधियों की नजर बैंक में भी पैसे निकालने वालों पर है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026