डीजीपी और सीआईडी डीजी ने सभी आईजी,डीआईजी और एसपी के साथ की बैठक,संगठित आपराधिक गिरोह और साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश

City: Ranchi | Date: 11/03/2023
1221

समय न्यूज़ 24 डेस्क

राँची- पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अजय कुमार सिंह ने शनिवार को जिलों के एसपी, एसएसपी के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीजीपी ने जिलों में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह और साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को मिली उपलब्धियों, थानों में लंबित मामलों के निपटारे, राज्य में अपराध को नियंत्रित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की और दिशा- निर्देश दिये गये। बैठक में सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता सहित एडीजी,आईजी,डीआईजी और सभी जिलों के एसपी शामिल थे।बैठक में राज्य के सभी थानों में लंबित कांडों की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट भी डीजीपी के सामने पेश की गई।बताया गया कि राज्य भर के अधिकांश थानों में लंबित मामलों को निपटा लिया गया है। जो मामले अभी भी लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश जारी किया गया।इसके अलावा पिछले दो सालों का प्रतिवेदित कांडों का आंकड़ा, प्रतिवेदित और निष्पादित कांड, संगठित अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई, मानव तस्करी के वैसे कांड, जिसमें विक्टिम अभी तक मिसिंग हैं, के साथ ही वारंट और कुर्की निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026