कांग्रेस का केंद्र पर हमला कहा-अडानी समूह पर मेहरबान सरकार

City: Ranchi | Date: 13/03/2023
1222

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची: प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर अडानी समूह के लिए काम करने का आरोप लगाया. साथ ही मोरहाबादी मैदान, रांची स्थित बापू वाटिका से राजभवन तक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम की अगुवाई में मार्च किया. इसके बाद सांकेतिक तौर पर राजभवन घेराव किया. इस दौरान आलमगीर आलम ने राज्यभर से आये पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि केंद्र सरकार घोर पूंजीवाद की राह पर है. वह अडानी के लिए काम कर रही है, अडानी समूह जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रहा है. 81 हजार करोड़ एलआईसी का, 27 हजार करोड़ एसबीआई का पैसा कहां गया. केंद्र को इसे बताना चाहिये. मोदीजी को इसके बारे में लोगों को बताना ही होगी. देश अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है. जनता का पैसा वापस आने तक केंद्र के खिलाफ विरोध कार्यक्रम जारी रहेगा. राजभवन मार्च में मंत्री बादल, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के अलावा कांग्रेसी नेता ददई दुबे सहित अन्य भी शामिल थे.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026