राँची मे तेज हवा के साथ बारिश, पोल गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त

City: Ranchi | Date: 16/03/2023
1219

समय न्यूज़ 24 डेस्क

झारखंड में रांची समेत कई जिलों में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई। रांची में कई जगहों पर तेज हवा की वजह से पेड़ हुआ पोल गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

झारखंड के राजधानी रांची के साथ-साथ गुमला, सिमडेगा सहित राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। रांची के रेडिशन ब्लू होटल के पास तेज आंधी के कारण पेड़ की डाली और बिजली का पोल गिर गया। इससे कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए।
मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने तेज हवा चलने का भी अनुमान लगाया था। अचानक बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन में ही अंधेरा छा गया। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।
जिलों में बारिश, ओलावृष्टि होगी
अभिषेक आनंद (मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक) ने कहा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि होगी। साथ ही वज्रपात के साथ तेज हवा भी चलेगी। मौसम का बदला मिजाज लो प्रेशर की वजह से हिमालय, पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा तक है। इसका असर झारखंड पर पड़ रहा है। दक्षिण पूर्व भाग को छोड़कर बाकि दूसरे हिस्सों में बारिश होगी। आने वाले पांच दिनों में झारखंड के मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा।
अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना
झारखंड के कई जिलों में अगले 5 दिनों तक हल्की-फुल्की हवा के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से लेकर मंगलवार तक बारिश होगी।
 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026