सरहुल जुलूस में शामिल होने से प्रेमी ने रोका, छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,प्रेमी गिरफ्तार

City: Ranchi | Date: 25/03/2023
1221

समय न्यूज़ 24 डेस्क

राँची - जिले मांडर के संत अन्ना इंटर कॉलेज की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जाता है कि प्रेमी द्वारा सरहुल जुलूस में शामिल होने से रोकने पर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी कृष्णा उरांव को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले मृतका के परिजनों ने मांडर थाना में कंजिया निवासी कृष्णा उरांव के खिलाफ छात्रा को फोन पर धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध था। कृष्णा ने छात्रा पर कई तरह की पाबंदी लगा रखी थी।सरहुल के दिन भी छात्रा को धमकी देकर कहा था कि सरहुल जुलूस में नहीं जाना।इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।शनिवार को छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026