भाभी सह नहीं सकी ये, देवर को टांगी से काट डाला

City: Ranchi | Date: 24/05/2018
1239

गुमला-भाभी से देवर का यह अत्‍याचार सहन नहीं हो सका। अतत: उसने देवर को टांगी से काट डाला। यहीं नहीं शव को घर में छिपाकर अपने दो साल के बेटे के साथ भाग गई। बीती रात घर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने रात में ही आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। यह मामला जारी थाना क्षेत्र के मेराल पंचायत के सकतार गांव की है।

जानकारी के मुताबिक पति की मौत के बाद देवर अपनी भाभी से जबरदस्‍ती करता था। विगत 18मई को देवर राम प्रसाद शराब के नशे में धुत होकर शाम में घर आया। इसके बाद अपनी भाभी के साथ जबरदस्ती करने लगा। भाभी ने इसका विरोध किया। फिर दोनों अलग-अलग सो गए। देर रात मौका देखकर घर में रखी टांगी से भाभी ने देवर के सिर पर वार कर दिया। इससे रामप्रसाद की मौत हो गई। हत्‍या करने के बाद महिला सुबह होने से पहले ही बेटे के साथ अपने दादा ससुर के घर ढोंढाटोली चली गई। घटना के पांच दिन बाद घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रामप्रसाद के अन्य परिजनों को दी।

घर में रामप्रसाद का शव को देखने के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने को सूचना दी। पुलिस अधिकारी राकेश दुबे ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को ढोंढाटोली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवर भाभी में अवैध संबंध थे। इसके चलते रामप्रसाद और प्रमिला के बीच शनिवार रात को काफी बहस हुई। इससे प्रमिला ने आधी रात को उठकर टांगी से प्रहार कर अपने देवर को मौत के घाट उतार दिया। अविवाहित देवर शादी करने की बात कहकर लगातार भाभी से शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन के बाद गर्भवती होने पर महिला ने इसकी जानकारी अपने देवर को दी। इसके बाद देवर ने भाभी का गर्भपात करा दिया। इसके बाद से महिला देवर के साथ संबंध नहीं बनाना चाहती थी, पर वह जबरदस्ती करता था।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026