मानदेय नही मिलने से नाराज आउट सोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी गये हड़ताल पर, ओपीडी सहित कई स्वास्थ्य सेवायें ठप

City: Ranchi | Date: 28/05/2018 Samay News Desk
1219

विश्रामपुर(पलामू) : पंद्रह माह से मानदेय नही मिलने के विरोध में विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउट सोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये. आउट सोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर जाने से विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी सहित कई स्वास्थ्य सेवायें ठप हो गयी. यहां उल्लेखनीय है कि बालाजी डिटेक्टिव एजेंसी के माध्यम से विश्रामपुर सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र में 45 आउटसोर्सिंग कर्मी कार्यरत है. पिछले 15माह से बालाजी द्वारा इन कर्मियों को मानदेय नही दिया जा रहा है. इसी से नाराज होकर आउट सोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये है. आउट सोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी संघ के अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि कर्मियों को पिछले पंद्रह माह से मानदेय नही मिल रहा है.जिसके चलते हमारा परिवार भुखमरी के स्थिति में है. इस लिये हम सब के समक्ष अब हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नही बचा था.जबतक हमारा पूरा मानदेय नही मिल जाता तबतक हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर दिनेश कुमार, बजरंगी सिंह, शमशेर हवारी,रणधीर कुमार, चंदन कुमार, रमेश चौधरी, शशिकान्त कुमार, उदय बैठा,सतेंद्र बक्सराय, संजय राम, प्रवीणकुमार,आदित्य पाल, सुनीता देवी, मीना देवी, सरस्वती देवी, ममता देवी, प्रियंका देवी, गायत्री देवी, कृष्ण कुमार, ऋतुराज चंद्रवंशी, संजय ठाकुर सहित कई आउट सोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026