अब विवि कैंपस में इन छात्रों की बिगड़ने लगी हालत

City: Patna | Date: 30/05/2018 Samay News Desk
1234

मुजफ्फरपुर,डीडीई की बीएड परीक्षा सहित 11सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी छात्रों का अनशन जारी रहा। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय कैंपस में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले अनशन स्थल पर टेंट लगाकर जमीन पर बैठे छात्रों की हालत अब बिगड़ने लगी है। इनसे वार्ता के लिए विवि प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई। अनशनकारी रात भर विवि परिसर में ही रह रहे हैं। छात्रों ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी अनशनकारियों पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे उनका आक्रोश बढ़ रहा है। अनशन पर शिवेंद्र वत्स, सचिन सिंह, दाऊद इब्राहिम, हैदर निजामी व बीएड छात्रा सविता कुमारी तीसरे दिन अनशन पर रहे। अनशन के समर्थन में तीसरे दिन दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी में यूनियन के कार्यकर्ता भी पहुंचे। लेकिन विवि प्रशासन की ओर से अब तक कोई अधिकारी बात करने भी नहीं गये।

More News

करोड़ों की ठगी: MBBS एडमिशन रैकेट में RJD नेता संतोष जायसवाल गिरफ्तार
तिथि : 14/05/2026
शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
तिथि : 14/05/2026
​सीएम के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
तिथि : 14/05/2026
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: आज विधान परिषद से इस्तीफा देंगे CM नीतीश कुमार
तिथि : 30/03/2026
भ्रष्टाचार पर प्रहार- नालंदा में छठ घाट योजना की फाइल के लिए रिश्वत लेते प्रखंड पदाधिकारी ...
तिथि : 21/03/2026
कुंभ का कोई मतलब है , फालतू है ,कुम्भ पर लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान
तिथि : 16/02/2025
लाठी की चोट का हिसाब, वोट की चोट से लिया जाएगा: प्रशांत किशोर
तिथि : 13/02/2025
दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, नीतीश कुमार ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम
तिथि : 05/01/2025
बिहार: लग्जरी गाड़ी में शराब तस्करी,हरियाणा के दो शराब माफिया समेत सात गिरफ्तार
तिथि : 14/03/2023
पटना के राजीव नगर में लगी भीषणआग से मची अफरातफरी नेपाली नगर में धू-धू कर जली झोपड़पट्टी
तिथि : 09/03/2023