झारखंड के मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता पवन सिंह , सरकार से किया ये मांग

City: Ranchi | Date: 31/05/2018 Admin
1221

राँची :मुख्यमंत्री रघुवर दास से बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में भोजपुरी फिल्म के अभिनेता व गायक पवन सिंह समेत अन्य कलाकार मिले। ये सभी भोजपुरी युवा विकास मंच के बैनर तले मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। पवन सिंह ने सरकार द्वारा फिल्म नीति के तहत स्थानीय भाषाओं के फिल्म और यहां शूटिंग के लिए प्रोत्साहन देने की योजना की सराहना की। मंच के प्रतिनिधियों ने भोजपुरी को राज्य में दूसरी राजभाषा का दर्जा दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। साथ ही भोजपुरी साहित्य अकादमी के निर्माण की भी मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, संजय जायसवाल, राजीव रंजन, धनंजय सिंह, जय सिंह देवेंद्र तिवारी, मुकेश गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल थे।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026