आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा, भाजपा के साथ गठबंधन व सहयोग पर होगा पुनर्विचार

City: Ranchi | Date: 01/06/2018 Admin
1221

 रांची : आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली और गोमिया के विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है. अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दोनों जगहों की जनता को धन्यवाद दिया, कहा : गोमिया में 60हजार लोगों का दिल जीता. सिल्ली में पिछले चुनाव की हार के अंतर को कम किया. यह लड़ाई किसी उम्मीदवार विशेष से नहीं थी. 

 सभी दलों के प्रमुख और उनके दल ने आजसू के खिलाफ लड़ा. सभी दलों के प्रयास के बावजूद, हम जनता के विश्वास को पाने में कामयाब रहे. सुदेश ने कहा : भाजपा के सहयोग और गठबंधन पर पुनर्विचार करेंगे. पार्टी ने सहयोगी के सहयोग का मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है. यह पूछे जाने पर कि यह मूल्यांकन और पुनर्विचार कब तक करेंगे, उन्होंने कहा : समय पर फैसला होगा, तो बता दिया जायेगा. 

 एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा : राजनीति में मर्यादा होती है. विपक्षी दलों ने इस उपचुनाव में मर्यादा पार की है और इसे सभी ने देखा है. भ्रम फैलाने और जनता को दिग्भ्रमित करने में लगे हुए थे. बिना किसी का नाम लिये उन्होंने कहा : सीएनटी-एसपीटी का सबसे अधिक उल्लंघन इस परिवार ने किया है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट का आजसू समर्थन करती है. हमने पहले भी सरकार से कहा था कि नीतिगत फैसले सामूहिक निर्णय से लिये जायें, सभी दलों को विश्वास में लेकर फैसला हो. 

 संघर्ष जारी रहेगा 

 सुदेश महतो ने कहा : यह हार-जीत का मामला नहीं है. आजसू अपनी विचारधारा को जनता के बीच लेकर जायेगी. हम झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर आज भी कायम हैं. संघर्ष जारी रहेगा. एक सवाल के जवाब मेें उन्होंने कहा : सरकार ने विपक्ष को मौका दिया. सीएनटी-एसपीटी, जमीन अधिग्रहण चुनाव में मुद्दे बने. इससे भाजपा और आजसू दोनों को नुकसान पहुंचा.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026